श्रीलंका के 3 क्रिकेटर्स कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और धनुष्का गुणतिलका इंग्लैंड में बायो-बबल तोड़ने पर कड़ा कदम उटाते हुए वतन वापसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही इन तीनों खिलाड़ियों पर श्रीलंका बोर्ड ने बैन लगा दिया।
अधिक जानकारी betraja.in पर।
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के सचिव मोहन डी सिल्वा ने एक बयान में इस बात का खुलासा किया।
एसएलसी सचिव ने खुलासा किया, “श्रीलंका क्रिकेट कार्यकारी समिति ने कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और धनुष्का गुणतिलका को बायो-बबल को तोड़ने के लिए निलंबित कर दिया है और उन्हें तुरंत श्रीलंका वापस बुलाया जा रहा है।”
बता दें ये तीनों ही खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे के दौरान बायो-बबल तोड़कर होटल से बाहर चले गए थे। इसके बाद तीनों ही खिलाड़ी डरहम की सड़कों पर घूमते नजर आए। एक फैन ने तीनों क्रिकेटरों का वीडियो बनाया जिसके बाद इनकी हरकत का खुलासा हुआ था।
न्यूज़वायर से बात करते हुए, एसएलसी अध्यक्ष ने यह भी पुष्टि की कि श्रीलंका की इस तिकड़ी को जल्द ही अगली उपलब्ध फ्लाइट से वापस घर ले जाया जाएगा।
शम्मी सिल्वा ने प्रकाशन को बताया, “हम उन्हें अगली उपलब्ध फ्लाइट से ही खिलाड़ियों को श्रीलंका वापस लाएंगे, उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है।”
श्रीलंका के खिलाड़ियों को लगा बड़ा झटका
यह विवाद श्रीलंका के लिए सबसे खराब समय पर घटित हुआ है, टीम हाल के हफ्तों में कई गलत कारणों से सुर्खियां बटोर रही है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने श्रीलंकाई क्रिकेट की दयनीय स्थिति को देखकर अपनी चिंता व्यक्त की, उनके खराब प्रदर्शन के लिए उनकी भारी आलोचना भी की गई है।