Jamshedpur झारखंड के 24 जिलों में से एक ‘पूर्वी सिंहभूम’ जिले का मुख्यालय है और 36 वाँ सबसे बड़ा शहरी समूह है। शहर ‘छोटा नागपुर के पठार’ में स्थित है, जो की ‘दलमा पहाड़ियों’ और ‘सुबरनरेखा‘ और ‘खरकई’ नदियों से घिरा हुवा है।
पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड के दक्षिण-पूर्वी कोने पर स्थित है। इसका गठन 16 जनवरी 1990 को पुराने सिंहभूम से नौ ब्लॉक को अलग करने के बाद किया गया था। औद्योगिक और भौगालिक विकास और खनन के दृष्टि-कोण से इस जिले पूर्वी सिंघभूमि का झारखंड में सबसे पहला स्थान है, क्यूं कि सबसे अधिक खनिज यही पे पाया जाता है।
स्वतंत्रता से पहले यह जिला पूर्वी सिंहभूम का पूरा क्षेत्र पुराने मानभूम तथा पुरानी धालभूम जिले का हिस्सा हुवा करता था । स्वतंत्रता के बाद इसका अधिकतर भाग सिंहभूम में मिला दिया गया था। यह जिला करीबन 3,562 किलोमेटेर वर्ग में फैला हुवा है । यह जिला पुरे राज्य का लगभग 2.03 प्रतिसत भाग है। जिले का अधिकतर भाग लगभग 53% हिस्सा बड़े-बड़े पर्वतों और पहाड़ियों से ढका हुवा है ।
यह “छोटानागपुर पठार” का एक छोटा सा हिस्सा है। यह जिला उत्तर दिशा की ओर घने जंगलो से घिरा हुआ है। यह जिला प्रकिर्तिक खनिजों से भरा पड़ा है, और यह बहुत ही जाएदा की मात्रा में पाए जाते है।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से इस जिले को दो सब-डिवीजन धालभूम और घाटशिला में विभाजित किया गया है।। 231 पंचायत और लगभग 1810 गाँव हैं, जिनमें से 1669 राजस्व गाँव बसे हुए हैं और बाकी 141 देहात गाँव हैं। इस जिले का हेड-क्वार्टर जमशेदपुर है।
इस जिले में ग्यारह ब्लॉक हैं, जैसे:-

गोलमुरी-कम-जुगसलाई (जमशेदपुर),
पोटका
पटमदा
बोरलम धालभूम सब-डिवीजन
घाटशिला
मुसाबनी में
घाटशिला सब-डिविजन में डुमरिया
बहरागोड़ा
धालभूमगढ़
चाकुलिया
गुरबांधा
Jamshedpur Weather- जमशेदपुर का मौसम।
जिले की जलवायु समशीतोष्ण है। वार्षिक वर्षा 1200 मिमी से 1400 मिमी है। यह क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम मानसून के रास्ते के अंतर्गत आता है इसलिए कभी-कभी जुलाई से सितंबर के दौरान भारी बारिश होती है |

गर्मियों के मौसम के दौरान अधिकतम तापमान 40-45 डिग्री सेंटीग्रेड तक चला जाता है जबकि सर्दियों में यह न्यूनतम 8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है। यह जिला खनिजों से समृद्ध है और बहुतायत से पाया जाता है। लौह अयस्क, तांबा, यूरेनियम, गोल्ड किनाइट मुख्य खनिज हैं।
Why Jamshedpur is Famous- जमशेदपुर किस लिए प्रसिद्ध है।
शहर को कभी-कभी उद्योगपति “जमशेदजी नसरवानजी टाटा” के नाम पर टाटानगर भी कहा जाता है, जिनकी कंपनी ने 1911 में वहां एक स्टील प्लांट खोला। अधिक औद्योगिक विकास हुआ, और जमशेदपुर तेजी से महत्व में बढ़ गया।

यह अब राज्य में तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर और सबसे बड़ा शहरी समूह है और एक प्रमुख रेल और सड़क जंक्शन है। उद्योगों में भारत के प्रमुख लोहा और स्टीलवर्क्स, वाहन-असेंबली प्लांट, और कृषि उपकरण बनाने वाले कारखाने, तामचीनी वाले लोहे के बर्तन और लोकोमोटिव इंजन के पुर्जे शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला और रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज हैं।
Jamshedpur Population- जमशेदपुर की आबादी।
यह जिला करीबन 3,562 किलोमेटेर वर्ग में फैला हुवा है। इस जिले में लगभग 22,93,919 की संख्या में लोग रहते है। जिसमे से की अधिकांश लोग गांव देहात में रहते है।

जमशेदपुर बहुत ही प्रसिद्ध है, जिसकी वजह से यहाँ राज्य के अन्य जिलों से आते है और अपना रोजगार चलाने के लिए यहाँ पे कमाते है। फिर अपने जीवन को चलाते है।
Jamshedpur to Ranchi- जमशेदपुर से रांची की दुरी।
जमशेदपुर से रांची करीबन 128 किलोमीटर की दुरी पे है। यहाँ यदि आप सड़क के द्वारा अपनी निजी कार या बस से जाते हो तो आपको करीबन 3 घंटे से अधिक का समय लगेगा।
यदि आप ट्रैन से जाना चाहते हो तो आपको करीबन 7 घंटे का समय लगेगा क्युकी ट्रैन पहले धनबाद जाएगी फिर जमशेदपुर रेलवे स्टेशन।
Jamshedpur Railway Station- जमशेदपुर रेलवे स्टेशन।
टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड TATA) भारत के झारखंड राज्य में जमशेदपुर शहर का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यह भारतीय रेलवे के हावड़ा-चक्रधरपुर-मुंबई लाइन पर स्थित है। इसमें 5 प्लेटफॉर्म और यहाँ हर दिन लगभग 100 से अधिक ट्रेने आती हैं।

निष्कर्ष–इस आर्टिकल से ये निष्कर्षनिकलता है, की एक राज्य से कितनी सारी उद्योग को चलाया जाता है और किसी राज्य को किस तरह से विकसित किया जाता है | झारखण्डएक ऐसा राज्य है जहाँ बहुतसारे प्रकार के प्रकिर्तिक खनिजोंका खनन किया जाता है और उसे उपयोग में लाया जाता है।
You may like: Motivational quotes in hindi
तोदोस्तों आपको Jamshedpur Tata- जमशेदपुर टाटा के बारे में जान कर के कैसा लगा ??हमें कमेंट कर के जरूर बताये।
धन्यवाद……………….